आपके ब्राउज़र में कोई समस्या है। कृपया अपना ब्राउज़र अपडेट करें।

ग्रज़िना स्टज़िंस्का

ग्रज़िना स्टज़िंस्का

पेरिस वेधशाला, फ्रांस

फ्रांस में पोलिश परिवार में जन्मी ग्रज़िना ने अपना जीवन ज़्यादातर पेरिस में बिताया है। वे एक खगोलशास्त्री हैं और पेरिस वेधशाला से जुड़ी हैं। उनकी ख़ासियत निहारिका और गैलेक्सी का शोध है। उन्होंने अधिकतर पोलिश, मेक्सिकन, ब्राज़ीलियाई, और स्पेनी खगोलशास्त्रियों के साथ काम किया है जो अब उनके करीबी दोस्त बन गए हैं। उन्हें कई चीज़ों में रुचि है, जैसी की, भाषाएँ सीखना या दुनियाभर के पकवान बनाना। उन्हें किताब पढ़ना और दुनिया के अलग अलग जगहों से गाना सुनना भी पसंद है। उनके पति भी खगोलशास्त्री हैं। उनकी एक बेटी, दो नाती, और तीन बिल्लियाँ हैं।